नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- जयपुर में टूरिस्ट सीजन के दौरान आमेर फोर्ट और चारदीवारी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का नया रूट जरूर जान लें। 10 और 11 अक्टूबर को पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों और बाजारों के आसपास यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद रहेगा, जबकि कुछ रूट से ही वाहनों को आने-जाने की अनुमति मिलेगी। ऐसे में गलत रास्ते पर पहुंचने से आपका समय खराब हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने आमेर फोर्ट जाने वाले पर्यटक वाहनों से लेकर चारदीवारी में आने-जाने वाले लोगों और व्यापारियों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की हैं। बड़ी पर्यटक बसों की पार्किंग रामनिवास बाग में रहेगी। वहीं, चारदीवारी में माल लाने और ले जाने वाले लोडिंग वाहनों को रात 11 बजे से सुबह...