नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों ने सोमवार को तस्वीर साफ करनी शुरू कर दी है। कई वार्डों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है, तो कुछ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चौंकाया है। लेकिन इन सबके बीच जयपुर के एक वार्ड का परिणाम खासा चर्चा में रहा। भट्टा बस्ती-शास्त्री नगर के वार्ड नंबर 146 में AIMIM ने जीत दर्ज कर जयपुर में अपना खाता खोल दिया है। यहां AIMIM समर्थित प्रत्याशी लुकमान मल्कान खान की वालिदा फिरोज बानो ने जीत हासिल की है।जिस वार्ड पर सबकी नजर थी, वहीं आया बड़ा उलटफेर जयपुर नगर निगम के चुनाव में वार्ड नंबर 146 शुरू से ही उन सीटों में शामिल रहा, जहां मुकाबले को लेकर खास दिलचस्पी थी। चुनाव परिणाम आने के साथ ही इस वार्ड की तस्वीर पर लोगों की निगाहें टिकी रहीं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, म...