नई दिल्ली, मई 8 -- राजस्थान की बहुचर्चित SI भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों का विरोध खुलकर सामने आने लगा है। शुक्रवार को राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में SI भर्ती 2021 में चयनित अभ्यर्थी और उनके परिवार धरने पर बैठे और सरकार से न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ लोगों की कथित गड़बड़ी की वजह से सभी चयनित उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर लगाना गलत है।"मेहनत से मिली नौकरी, बिना गलती क्यों हो कार्रवाई?" धरना स्थल पर पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके बच्चों ने वर्षों की मेहनत और कड़ी तैयारी के बाद यह सफलता हासिल की थी। परिवारों का कहना है कि कई चयनित अभ्यर्थी इससे पहले भी अन्य ...