नई दिल्ली, फरवरी 23 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में पांच दिन बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सोमवार सुबह से शहर और आसपास के इलाकों में घने बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। हल्की ठंडी हवा चलने से सुबह के समय सर्दी का अहसास भी हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि यह बदलाव अस्थायी है और मार्च के पहले सप्ताह में होली के आसपास तेज गर्मी लौट सकती है। अनुमान है कि कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है।सुबह से बदला मिजाज, कई इलाकों में बारिश सुबह करीब 7 बजे से जयपुर के मालवीय नगर, सीकर रोड और अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हुआ। जिले के चौमूं क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवा ने मौसम को सुहावना बना दिया। पांच दिन प...