नई दिल्ली, जनवरी 27 -- राजधानी जयपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें गूगल मैप के सहारे यात्रा कर रहे लोग अचानक मुसीबत में फंस गए। यह घटना शहर के प्रसिद्ध बिरला मंदिर की है, जहां गूगल मैप की दिशा पर भरोसा कर रहे एक ड्राइवर ने कार को मंदिर की सीढ़ियों पर उतार दिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते दिन की है। एक परिवार जयपुर शहर घूमने आया हुआ था। परिवार के सदस्य कार से बिरला मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। ड्राइवर ने रास्ता खोजने के लिए मोबाइल में गूगल मैप का सहारा लिया। इसी दौरान गूगल मैप द्वारा दिखाए गए रास्ते का पालन करते हुए ड्राइवर गलती से उस मार्ग पर पहुंच गया, जो वाहनों के लिए नहीं बल्कि पैदल श्रद्धालुओं के लिए बना हुआ था। देखते ही देखते कार सीधे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.