जयपुर में गहलोत-डोटासरा समेत कांग्रेस नेताओं का धरना; पुलिस ने हिरासत में लिया
जयपुर, जुलाई 21 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को राजस्थान कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। जयपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजधानी जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर हुए प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक और बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। करीब 40 मिनट तक धरना चलने के बाद पुलिस ने गहलोत, डोटासरा समेत दो दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।अंबेडकर सर्किल पर जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.