नई दिल्ली, जून 15 -- नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया। इस दौरान पार्टी के वॉलंटियर्स ने शहीद स्मारक के मुख्य गेट पर पार्टी के चुनाव चिह्न कॉकरोच का स्केच बनाया और 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारे भी लिखे। प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी शामिल हुए, जो रविवार देर रात जयपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल धरना-प्रदर्शन की अनुमति है, रैली निकालने या डीजे बजाने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही ...