जयपुर में ओवरस्पीड बस ने बोलेरो एंबुलेंस समेत 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत; 16 घायल
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- जयपुर ग्रामीण में जोबनेर-रेनवाल हाईवे पर रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। भोजपुरा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बोलेरो, एंबुलेंस और कार को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब 16 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो और कार क्षतिग्रस्त होकर पलट गईं। इनमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को जोबनेर और रेनवाल के अस्पतालों में पहुंचाया गया। इनमें से 6 घायलों को जयपुर के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक गंभीर घायल को SMS अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा रविवार शाम करीब 6:45 बजे भोजपुरा बस स्टैंड से लगभग 300 मीटर दूर हुआ। सूचना मिलने पर जोबनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.