नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- राजस्थान में पारंपरिक चारागाह और वन क्षेत्र 'ओरण' के संरक्षण की मांग को लेकर गुरुवार को राजधानी जयपुर में व्यापक जनसमर्थन के साथ ओरण बचाओ पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन से शुरू हुई, लेकिन प्रशासन ने इसे चौमू सर्किल पर रोक दिया। इसके बावजूद पदयात्रा में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।जय जय जैसाण के नारों से गूंजा माहौल पदयात्रा में प्रदेशभर से आए सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। इस दौरान जय जय जैसाण के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और प्रदर्शनकारियों ने ओरण भूमि के संरक्षण को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।रविंद्र सिंह भाटी की चेतावनी जैसलमेर से जयपुर तक पदयात्रा कर पहुंचे निर्दलीय विधायक रविंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.