जयपुर, अगस्त 13 -- राजस्थान में 10 नगर निगमों के मेयर पद के लिए आरक्षण लॉटरी जारी होने के साथ ही आगामी निकाय चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर में मेयर का पद अनारक्षित रखा गया है, जबकि अजमेर, भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा और पाली में अनारक्षित महिला मेयर चुनी जाएंगी। कोटा में मेयर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। खास बात यह है कि अलवर, भीलवाड़ा और पाली में निगम बनने के बाद पहली बार मेयर का चुनाव होगा और तीनों ही जगह पहली मेयर महिला होगी। वहीं जयपुर, जोधपुर और कोटा में पहले दो-दो निगम थे, जिन्हें अब एक कर दिया गया है। माना जा रहा है कि एक निगम की व्यवस्था का राजनीतिक फायदा भाजपा को मिल सकता है। कुल मिलाकर सत्ता में होने, शहरी क्षेत्रों में मजबूत संगठन और कई जिलों में अनुकूल विधानसभा समीकरण के कारण भाजपा को कांग्र...