जयपुर में आज ट्रैफिक जाम से बचना है तो ध्यान दें; डिग्गी कल्याण पदयात्रा के चलते डायवर्जन
जयपुर, अगस्त 18 -- डिग्गी कल्याणजी की पदयात्रा को लेकर जयपुर में मंगलवार को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा। ताड़केश्वर मंदिर से आज सुबह 9 बजे पदयात्रा रवाना होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जयपुर यातायात पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की है। पदयात्रा के दौरान जरूरत के अनुसार सामान्य यातायात को अलग-अलग स्थानों से डायवर्ट किया जाएगा। पदयात्रा ताड़केश्वर मंदिर से रवाना होकर न्यूगेट, रामनिवास बाग, मोती डूंगरी गणेश मंदिर, तख्तेशाही रोड, आरबीआई तिराहा, रामबाग चौराहा, लक्ष्मी मंदिर तिराहा, टोंक फाटक, दुर्गापुरा और सांगानेर होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके बाद श्रद्धालु मदरामपुरा के बालाजी, हरसूलिया, फागी और चौलसा होते हुए डिग्गी कल्याणजी पहुंचेंगे। इस दौरान पदया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.