नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसे में राजस्थान पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दो कॉन्स्टेबल समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा आंधी थाना क्षेत्र में नांगल बेला गांव के पास हुआ।ट्रक की टक्कर से कार सवार SI की मौत पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 39 के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सब इंस्पेक्टर हनुमान मीणा (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वह करौली जिले के सपोटरा थाने में तैनात थे और मूल रूप से सवाई माधोपुर के चकेरी कुंडेरा के निवासी थे। यह भी पढ़ें- युद्ध की आंच राजस्थानियों की थाली तक; श्रीगंगानगर में महंगे हुए खाद्य तेलकार में सवार तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल कार में SI हनुमान मीणा के साथ कजोड़ जाट, रामराज बैरवा और रामनरेश मीणा भी सवार थे। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.