जयपुर, जुलाई 21 -- जयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर अब पहले से महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने शहर के आसपास स्थित प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें बीती रात 12 बजे से लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी के बाद जयपुर-दिल्ली मार्ग, जयपुर रिंग रोड और जयपुर-सीकर बाइपास से गुजरने वाले वाहनों को अब पहले से अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा। हालांकि निजी कार चालकों पर कुछ टोल प्लाजा पर मामूली असर पड़ा है, लेकिन ट्रक, बस, लॉरी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के लिए यह बढ़ोतरी 5 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की गई है। इससे माल ढुलाई और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की संभावना जताई जा रही है।इन टोल प्लाजा पर बढ़ीं नई दरें NHAI की ओर से जिन टोल प्लाजा पर नई दरें लागू की गई हैं, उनमें जयप...