नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। हादसा कोटपूतली क्षेत्र में बीडीएम हॉस्पिटल के सामने बने पुल पर रात करीब 11:26 बजे हुआ, जब एक स्लीपर बस खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर में लदे सरिए बस के केबिन को चीरते हुए अंदर तक घुस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी तथा राहत कार्य शुरू किया।बस में सवार थे करीब 22 यात्री बस के दूसरे ड्राइवर ओमप्रकाश ने बताया कि बस मकराना से हरिद्वार जा रही थी और उसमें करीब 22 यात्री सवार थे। जैसे ही बस कोटपूतली में बीडीएम हॉस्पिटल के सामने फ्लाईओवर...