जयपुर-दिल्ली ओल्ड NHAI टोल पर अचानक हट गए बैरियर, वजह जानकर चौंक जाएंगे
नई दिल्ली, जून 19 -- दोपहर का वक्त था। जयपुर-दिल्ली ओल्ड हाईवे पर दौलतपुरा टोल प्लाजा की ओर बढ़ रहे वाहन चालक रोज की तरह टोल बैरियर के सामने गाड़ी की रफ्तार कम करने लगे। कुछ ड्राइवर तो पूरी तरह रुक भी गए। लेकिन इस बार न तो बैरियर नीचे था और न ही किसी कर्मचारी ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। कुछ सेकंड के लिए लोगों को लगा कि शायद सिस्टम खराब हो गया है, लेकिन असल में यहां एक नए दौर की शुरुआत हो चुकी थी। राजस्थान में पहली बार बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को जयपुर के दौलतपुरा टोल प्लाजा से हुई। अब यहां वाहनों को टोल चुकाने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी। गाड़ियां सीधे गुजरेंगी और टोल अपने आप कट जाएगा। दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जयपुर-दिल्ली ओल्ड हाईवे को पूरी तरह बैरियर-फ्री बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.