जयपुर ग्रामीण, जुलाई 10 -- राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खेजड़ावास के पास स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब दो दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जबकि बस में सवार दो महिला शिक्षक भी चोटिल हुई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।स्कूल जाते समय हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी। खेजड़ावास के पास अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और बचाव कार्य...