जयपुर, अगस्त 13 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बृजमंडल कॉलोनी निवासी प्रिंस सोनी के रूप में हुई है। छात्र के परिवार ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि कैंटीन में पैटी खाने के बाद प्रिंस की तबीयत बिगड़ी और वह कक्षा में बेहोश होकर गिर गया, लेकिन उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया।लंच बॉक्स नहीं ले गया, तो कैंटीन में पैटी खाई पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार की है। प्रिंस उस दिन अपना लंच बॉक्स स्कूल नहीं लेकर गया था। परिवार के अनुसार, उसने दोस्तों के साथ स्कूल की कैंटीन में जाकर पैटी खाई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद उसे उल्टी हुई और उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद वह अपनी कक्षा में वापस गया...