जयपुर, दिसम्बर 8 -- जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रविवार दोपहर एक ऐसी घटना हुई, जिसने कुछ मिनटों के लिए 15 पर्यटकों की सांसें थमा दीं। लॉयन सफारी के दौरान जंगल के बीचों-बीच पर्यटकों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। बस उस समय पार्क के सबसे संवेदनशील हिस्से में थी, जहां आसपास शेर खुले वातावरण में घूम रहे थे। बस में धुआं उठते ही अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही पलों में डर चीख-पुकार में बदल गया। लेकिन ड्राइवर और स्टाफ की समझदारी ने एक बड़ा हादसा होने से रोक दिया। घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। सफारी बस 15 सैलानियों को लेकर जंगल के भीतर पहुंची ही थी कि अचानक इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। पहले हल्की सी गंध और फिर तेज धुआं पूरे केबिन में भरने लगा। धुआं देखते ही सैलानी दहशत में आ गए और बस में हंगामा मच गया। कई पर्यटक तुरंत नीचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.