नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- जयपुर के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल त्रिपोलिया बाजार में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुरोहित जी का कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 7 बजे लगी आग देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक पहुंच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार इतनी दूर तक दिखाई दिया कि सुभाष चौक से लेकर चांदपोल तक लोग सहम गए। देखते ही देखते 20 से ज्यादा दुकानें आग की चपेट में आ गईं।कार्टन से भड़की आग, कपड़े और प्लास्टिक ने बढ़ाई मुश्किल शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कपड़ों की एक दुकान के बाहर कार्टन में रखे सामान में आग लगी थी। इसके बाद आग तेजी से आसपास फैल गई। बाजार में कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान, खिलौने और चूड़ी-बैंगल्स जैसी दुकानें हैं। ज्वलनशील सामान की बड़ी मात्रा होने के कारण आग ने कुछ ही देर में व...