जयपुर, जून 7 -- जयपुर विकास प्राधिकरण यानी जेडीए की ओर से 8 जून को किए जाने वाले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कानून और शांति बनाए रखने के लिए जयपुर के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं को कुछ समय के लिए सस्पेंड करने का आदेश दिया है। जयपुर के संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार की ओर से इस बारे में एक आदेश जारी किया गया है। एतिहात के तौर पर लिया फैसला संभागीय आयुक्त जयपुर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जगतपुरा में सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुचारू रूप से चल सके इसके लिए एतिहात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।इन जिलों के सभी थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सस्पेंड आदेश के मुताबिक 7 जून की रात 12 बजे से लेकर 8 जून की रात 12 बजे तक जयपुर पुलिस कमिश्नरे...