जयपुर के आमेर किले में गाड़ी ले जाने पर विवाद; गाइड को चाकू घोंपा
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- जयपुर के आमेर में मावठा के पास सोमवार सुबह जीप ड्राइवर और गाइड के बीच गाड़ी को आमेर किले तक ले जाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। आरोप है कि जीप ड्राइवर ने अपने साथी के साथ मिलकर गाइड पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गाइड के पेट में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आमेर थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे मावठा के पास की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गाइड मनीष सोनी आमेर किले की ओर जाने वाली गाड़ियों को रोक रहा था। इसी दौरान जीप ड्राइवर आजम से उसकी कहासुनी हो गई। बात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.