पीटीआई, मई 3 -- जयपुर के एक टैक्स कंसल्टेंट बीते दो दशक से बीते दो दशक से अपनी एसयूवी कार को बतौर एंबुलेंस इस्तेमाल कर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल तक पहुंचानेका काम कर रहे हैं। इस दौरान वे कई लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। शख्स का नाम संदीप गुप्ता है और वे मालवीय नगर में रहते हैं। वे अबतक सड़क दुर्घटना में घायल कुल 120 लोगों को अस्पताल ले जा चुके हैं जिनमें से 35 लोग तो ऐसे रहे हैं जिन्हें समय पर ईलाज मिलने की वजह से ही मौत के मुंह से निकाला जा सका। यह भी पढ़ें- जयपुर बम कांड के दोषियों की अर्जी नामंजूर, उम्रकैद बरकरारऐसा करने के पीछे क्या वजह? संदीप गुप्ता ने ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा है कि करीब 22 साल पहले उन्होंने राज्य विधानसभा क्षेत्र के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शख्स को देखा था। इस दौर...