जयपुर, जुलाई 9 -- जयपुर के अजमेर रोड पर 200 फीट बाइपास का वह हिस्सा अब सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि लोगों के लिए खौफ का पर्याय बनता जा रहा है। महज 24 घंटे के भीतर इसी जगह दो भीषण सड़क हादसों में पांच लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक टैक्सी पर सवार 19 वर्षीय युवती को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रेलर का टायर युवती के सिर और चेहरे के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार दो दिन में हुए इन हादसों ने सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और रोड इंजीनियरिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाया जाता तो शायद इतनी जानें नहीं जातीं।24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा बुधवार दोपहर करीब 3:45...