जयपुर, मई 10 -- नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक से बढ़कर एक मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला जयपुर से सामने आया है, जहां एक महिला ने राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने का खेल खेला और 30 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया। मामला खुला तो जांच तेज हुई। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें वह कैसे अपने ठगी के जाल में लोगों को फंसाती थी।पहले कर चुकी है एयरपोर्ट पर काम पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजिता शर्मा ने रविवार को घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया, आरोपी किरण सैनी (27) झुंझुनू जिले के पिलानी की रहने वाली है। वह वर्तमान में जगतपुरा में रह रही थी। उसे शनिवार को हवाई अड्डा थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी महिला पहले जयपुर हवाई अड्डा पर एक निजी विमानन सेवा कंपनी में काम कर चुकी थी।...