नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने की जल्दी में हैं और अचानक वीआईपी मूवमेंट के चलते रास्ता रुक जाए तो अब ऐसी परेशानी से राहत मिलने वाली है। एयरपोर्ट पर नेताओं, मंत्रियों और सरकार के खास मेहमानों की आवाजाही के लिए अलग से इंतजाम किया जा रहा है। यानी अब वीआईपी के आने-जाने से आम यात्रियों का रास्ता नहीं रुकेगा और न ही एयरपोर्ट पर बेवजह की भीड़भाड़ होगी। इसके लिए जयपुर एयरपोर्ट पर अलग स्टेट टर्मिनल बनाया जाएगा। खास बात यह है कि यह कोई छोटा-मोटा भवन नहीं होगा, बल्कि राजस्थान की स्थापत्य कला की झलक दिखाने वाला तीन मंजिला टर्मिनल होगा। इस पर सरकार 52.35 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मौजूदा स्टेट हैंगर के पास बनने वाले इस नए टर्मिनल का भूमि पूजन किया। अब अगले 18 महीने में इसका निर्माण पूरा करने ...