जयपुर, अगस्त 3 -- राजस्थान में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। सोमवार सुबह राजधानी जयपुर, दौसा, करौली के टोडाभीम, अजमेर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं रविवार को पश्चिमी राजस्थान के पाली, अजमेर, जोधपुर और बाड़मेर सहित कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश ब्यावर जिले के जैतारण में 146 मिमी (करीब 5.5 इंच) रिकॉर्ड की गई, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई।आज से कमजोर रहेगा मानसून, अगले एक सप्ताह हल्की-मध्यम बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन रविवार को उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है। इसके कारण आज से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह त...