नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- राजस्थान में डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और किडनी फेल्योर के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब राजधानी जयपुर में ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है। जयपुरिया हॉस्पिटल में डिलीवरी के करीब 24 घंटे बाद एक प्रसूता का यूरिन आउटपुट अचानक बंद हो गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके चलते उसे सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल रेफर किया गया। SMS हॉस्पिटल में जांच के बाद किडनी में गंभीर समस्या सामने आई, जिसके बाद प्रसूता का डायलिसिस शुरू किया गया है। जयपुरिया हॉस्पिटल प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्रसूता प्रीति शर्मा की 25 अगस्त को हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी। प्रसव के बाद शुरुआती करीब 24 घंटे तक उसकी हालत सामान्य बताई जा रही थी। इसके बाद अचानक उसका यूरिन आउटपुट कम होते-होते पूरी तरह बंद हो गया। इसके साथ ही...