कानपुर, नवम्बर 5 -- फोटो- कैंट में रैंप से उतरने और शांतिमार्ग के संपर्क बिंदु पर खतरा होने से डायवर्जन शांतिपथ की तरफ से वाहन पुल के नीचे होकर सर्किट हाउस की तरफ जा सकेंगे कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कैंट की तरफ उतरने वाले जयपुरिया पुल और कैंट में शांतिपथ के संपर्क बिंदु पर अचानक वाहनों की टक्कर के खतरे की वजह से डायवर्जन लागू किया जाएगा। कैंट थाने वाली रोड शांतिपथ से सर्किट हाउस जाने वाले वाहन पुल के करीब 100 मीटर पहले बाईं तरफ तिराहे से मुड़कर जयपुरिया पुल के नीचे से होते हुए बाईं तरफ सर्किट हाउस की तरफ निकल जाएंगे। सर्किट हाउस या जाजमऊ की तरफ से आने वाले वाहन शांतिपथ की तरफ या पुल के ऊपर सीधे जा सकेंगे। रैंप और रोड के वाहन चालकों को एक दूसरे को देख न पाने से कनेक्टिंग प्वाइंट के पास टकराने की आशंका है। सेतु निगम के इंजीनियर इस मामले पर ...