लखनऊ, मार्च 12 -- स्कूलों के बाहर लगने वाले जाम पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई लखनऊ के 18 स्कूलों ने 180 मार्शल ट्रेनिंग के लिए भेजेलखनऊ, विधि संवाददाता।हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय लगने वाले जाम के मामले में सुनवायी हुई। सुनवायी के दौरान न्याय मित्र वरिष्ठ अधिवक्ता जेएन माथुर ने न्यायालय को बताया कि लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, लोरेटो कान्वेन्ट कॉलेज व सीएमएस के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है, हालांकि विनीत खंड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल द्वारा अभी काफी प्रयास की आवश्यकता है। वहीं न्यायालय को यह भी बताया गया कि 18 स्कूलों ने दस-दस लोगों को मार्शल ट्रेनिंग के लिए भेजा है। इस पर न्यायालय ने मामले की अगली सुनवायी के लिए 30 मार्च की तिथि नियत करते हुए, डीसीपी, ट्रैफिक को मार्शल्स की तैनाती और ...