कानपुर, जून 17 -- कानपुर। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को स्टूडेंट एक्सटर्नशिप (वाह्म इंटर्नशिप) कराई। छात्रों को विभिन्न उद्योगों एवं संस्थानों में कार्य संस्कृति, पेशेवर जिम्मेदारियों तथा करियर अवसरों को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों ने इस दौरान विभिन्न व्यवसायों की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना तथा उद्योगों की आवश्यकताओं को समझा। वहीं, दस विद्यार्थियों को इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए), देहरादून का विशेष शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...