कानपुर, मई 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डीपीएस आजाद नगर और जिला फुटबाल संघ की ओर से जूनियर इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता सोमवार को नवाबगंज स्थित आजाद नगर मैदान पर शुरू हुई। पहले दिन सिंहानिया, एलेनहाउस और पूर्णचंद्र ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल की टीम ने एलेनहाउस पनकी को 4-0 से एकतरफा पराजित किया। दूसरे मैच में एलेनहाउस रूमा ने यूनाइटेड पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया। तीसरे मैच में पूर्णचंद ने केडीएमए को 2-1 से पराजित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन डीपीएस आजाद नगर की प्रिंसिपल शिल्पा मनीष ने किया। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ के सचिव अजीत सिंह, संजय पाल, सुनील कुमार, शरद जायसवाल, वीरेंद्र कुमार, आनंद शर्मा, विकास राहुल, मनोज कुमार आदि रहे। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल ...