पौड़ी, दिसम्बर 21 -- एसएसपी सर्वेश पंवार ने जिले में निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने सभी को तत्काल कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने तबादले करते हुए पौड़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह नेगी को थलीसैंण थाने की जिम्मेदारी दी है। थलीसैंण के थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह को पुलिस कार्यालय अटैच किया है। श्रीनगर के कोतवाल जयपाल नेगी को पौड़ी कोतवाल बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात कुलदीप सिंह को श्रीनगर कोतवाली का जिम्मा सौंपा है। निरीक्षक प्रदीप नेगी को प्रभारी एफएसएल यूनिट श्रीनगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार, कोटद्वार के कोतवाल रमेश तनवार को लैंसडौन , लैंसडौन के कोतवाल विनय कुमार को प्रभारी साइबर सैल श्रीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी को ल...