बरेली, अगस्त 13 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छह खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में विजेता बनकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में प्रियांशु व राज, अंडर-17 में नमन शर्मा तथा अंडर-19 में वंश पाठक, हिमांशु और शुभम गंगवार का चयन हुआ। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अलीगढ़ में हुई 38वीं प्रांतीय शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-17 टीम दूसरा स्थान हासिल कर उपविजेता बनीं। टीम अब 29 से 31 अगस्त तक गोवर्धन में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उपलब्धियों पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य व स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई ईस्ट जोन शतरंज में सनबीम लहरतारा का...