गाजीपुर, दिसम्बर 5 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी मजदूर सभा का प्रदेश सचिव नवनियुक्त होने पर समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय कासिमाबाद में जयनाथ राजभर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जयनाथ राजभर ने कहा कि जो दायित्व दिया गया है उसे पूरा करूंगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, महेंद्र चौहान, रियाज अंसारी, सुरेश यादव, हरिहर कुशवाहा, मोती राजभर, रामप्रीत यादव,रामपुकार यादव, जितेंद्र राजभर, गुड्डू चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जय हिंद सिंह यादव तथा संचालन विधानसभामहा सचिव काजू ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...