मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- बिहार के जयनगर (मधुबनी) से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को सांप निकलने से दहशत फैल गई। ट्रेन के सेकंड एसी कोच में यात्रियों ने जब सांप देखा तो वे सहम गए। उन्होंने इसकी शिकायत टीटीई और रेलवे से की। कई किलोमीटर तक यात्री दहशत में ही यात्रा करते रहे। ट्रेन के दरभंगा पहुंचने पर रेलवे कर्मचारियों ने जांच की तो सांप नहीं मिला। फिर ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर पूरे कोच को ही हटा दिया गया और ट्रेन को आगे रवाना किया गया। ट्रेन में सवार एक यात्री ने सांप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो वायरल हो गया है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। अरुण ठाकुर नाम के एक यात्री ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शनि...