कोडरमा, अगस्त 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर प्रखंड के बिरसोडीह पंचायत अंतर्गत चमगुदोखुर्द व परसाटोला गांव से शुक्रवार को कांवरियों का जत्था देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व कांवरियों ने गांव के देवी मंडप में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से यात्रा की मंगलकामना की। इसके बाद कांवरियों ने गांव के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और 'बोल बम' के जयकारे के साथ बाबा धाम के लिए प्रस्थान किया। कांवरियों के जत्थे में बासुदेव यादव, द्वारिका यादव, मकसूद साव, ललन यादव, सुरेंद्र साव, विनय साव, सिकंदर साव, दीपक यादव, संजय साव, सचिन साव, उमेश यादव, बुलाकी यादव, महेंद्र साव, लक्ष्मण साव, मंटू साव, अंकित कुमार, अजय यादव, छोटी साव, सोनू यादव, यशोदा देवी, मोसमात खेमिया, कलावती देवी, अंजु देवी, पार्वती देवी, छोटी...