जयनगर सीमा पर 75 करोड़ से बनेगा इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट : मंत्री
मधुबनी, जुलाई 6 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली विधायक सह बिहार सरकार के श्रम संसाधन, युवा कल्याण, प्रवासी मजदूर एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम लोगों की समस्याएं सुनीं। सड़क, बिजली, जलजमाव समेत विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि जयनगर स्थित भारत-नेपाल सीमा पर गृह विभाग की ओर से 75 करोड़ रुपये की लागत से इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके निर्माण के बाद वहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त सिटी भी विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने तथा सीमावर्ती क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.