मधुबनी, जनवरी 3 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। कोहरे एवं ठंड का असर जयनगर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन पर भी दिखने लगा है। नई दिल्ली से जयनगर जानेवाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से करीब नौ घंटे विलंब से मधुबनी पहुंचने की संभावना बतायी गई। लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुम्बई से जयनगर जानेवाली 11061 पवन एक्सप्रेस 03 घंटा विलंब से चल रही थी। अमृतसर से जयनगर जानेवाली 14674 शहीद एक्सप्रेस शनिवार को 05 घंटा विलंब से पहुंची। वहीं समस्तीपुर से जयनगर जानेवाली 75209 डेमू सवारी करीब एक घंटा विलंब से मधुबनी पहुंची। जयनगर रेलखंड पर ट्रेनों के विलंब से चलने से ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूछताछ काउंटर पर यात्री ट्रेनों के आगमन की जानकारी ले रहे थे। कोहरे से यातायात प्रभावित हो रही है। पटना से मधुबनी आने वाल...