जयनगर रेलखंड पर पांच दिनों बाद सामान्य हुआ ट्रेनों का परिचालन
मधुबनी, मई 15 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। जयनगर रेलखंड पर करीब पांच दिनों बाद ट्रेनों का परिचालन शुक्रवार को सामान्य हुआ। इससे यात्रियों को राहत मिली। गंगासागर एक्सप्रेस बरौनी की जगह आज जयनगर तक गई। वहीं भागलपुर जयनगर एक्सप्रेस भी बरौनी की जगह शुक्रवार को जयनगर तक गई। इससे यात्रियों को सुविधा हुई। सभी ट्रेनों के जयनगर तक परिचालन से मधुबनी स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों की भीड़ भाड़ अधिक थी। समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत समस्तीपुर- दरभंगा रेलखंड में दोहरीकरण कार्य के शेष कार्य को पूरा करने को लेकर ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त हो गया था। कई ट्रेनें रद्द की गई थी तो कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया था वहींं कुछ ट्रेनों का परिचालन बरौनी से किया गया था। इससे पांच दिनों तक जयनगर रेलखंड के यात्रियों को काफी परेशानी का साना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.