मधुबनी, फरवरी 26 -- मधुबनी। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। कोलकाता- हावड़ा तथा नई दिल्ली- आनंद विहार से स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सं. 03183/ 03184 सियालदह-मधुबनी-सियालदह स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा -समस्तीपुर-बरौनी- झाझा के रास्ते गाड़ी संख्या 03183 सियालदह- मधुबनी स्पेशल 28 फरवरी एवं 07 मार्च को सियालदह से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 14.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03184 मधुबनी- सियालदह स्पेशल 01 एवं 08 मार्च को मधुबनी से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.25 बजे सियालदह पहुंचेगी । गाड़ी सं. 03185/ 03186 कोलकाता-मधुबनी-कोलकाता स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर- बरौनी-झाझा के रास्ते): गाड़ी संख्या 03185 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल 27 फरवरी को कोलकाता स...