मधुबनी, जुलाई 23 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जयनगर रेलखंड को इस बार अभी तक सावन स्पेशल ट्रेन नहीं मिली है। 30 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। ऐसे में सावन में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ेगी। जयनगर से कई जगहों के लिए ट्रेन सेवा आज भी नहीं है। जिससे सावन में लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ बढ़ती है। स्पेशल ट्रेनें नहीं रहने से पर्व त्योहार के अवसर पर भी महानगरों में रहने वाले लोग चाहकर भी घर नहीं आ पाते है। लोगों को पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जाकर ट्रेनें पकड़ने में फजीहत होती है। सावन में हर साल बड़ी संख्या में मिथिला के श्रद्धालु देवघर एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन एवं पूजन को जाते हैं। इसको लेकर श्रद्धालु पहले से गांव गांव में तैयारी करते हैं ही कैसे जाना और आना है। लेकिन पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अभी तक जयनगर से सावन स्प्ेशल ट्रेन चल...