मधुबनी, मई 30 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जयनगर रेलखंड का दोहरीकरण नहीं हुआ। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। समस्तीपुर -दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण बाद जयनगर तक दोहरीकरण की मांग हो रही है। जयनगर से दरभंगा की दूरी करीब 68 किमी. है। जयनगर रेलखंड के दोहरीकरण नहीं होने से क्रासिंग को लेकर स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी रहती है। इससे बराबर पैसेंजर ट्रेनें इस रेलखंड पर विलंब हो रही है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जयनगर दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण से यात्रियों को सुविधा होगी। रेल यात्री अमोद कुमार, विनय झा, उमेश कुमार ने बताया कि जयनगर से दरभंगा के बीच सिंगल रेल लाइन रहने के कारण सबसे अधिक परेशानी ट्रेनों के क्रासिंग के समय होती है। एक ट्रेन स्टेशन पर रूकती है तो दूसरी ट्रेन से क्रासिंग के लिए कभी कभी आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी ...