कोडरमा, अगस्त 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयनगर प्रखंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर झंडोत्तोलन के साथ शहीद स्मारक एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कार्यक्रमों की समय-सारणी भी जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8:25 बजे शिलापट्ट स्थित शहीद स्मारक एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 8:40 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- तिरंगा रोशनी से जगमाए सरकारी भवन वहीं, 10:45 बजे जयनगर थाना परिसर में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित ...