कोडरमा, मार्च 7 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ सह सीडीपीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में जयनगर परियोजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा सभी प्रमुख बिंदुओं पर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना था। बैठक के दौरान सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि पोषण ट्रैकर में सभी लाभुकों और संबंधित बिंदुओं की जानकारी समय पर तथा शत-प्रतिशत दर्ज की जाए, ताकि योजनाओं की वास्तविक प्रगति का सही आकलन किया जा सके। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पात्र लाभुकों की पहचान कर उनकी समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।समीक्षा के क्रम में सभी आंगनब...