कोडरमा, जनवरी 29 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तेतरौन पंचायत अंतर्गत ग्राम मतौनी में आयोजित श्री श्री 1008 श्री महाकाली सह वासंतिक दुर्गा एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान महिला, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बाजे-गाजे, शंखध्वनि और जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर महायज्ञ के आचार्य बसंत शास्त्री ने कहा कि शतचंडी महायज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य ...