कोडरमा, मार्च 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के घरौंजा के ग्राम करमाटांड़ में श्रीश्री 1008 श्री रामचरित्र मानस सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। यह महायज्ञ छह मार्च से 14 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। महायज्ञ के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं एवं कन्याओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा फीता काटकर कलश यात्रा का उद्घाटन कर किया गया। इसके बाद श्रद्धालु महिलाएं और कुमारी कन्याएं माथे पर कलश धारण कर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा में कुल 451 कलशधारियों ने भाग लिया। घरौंजा पंचायत के घरौंजा, करमाटांड़, घुड़मुंडा एवं मुसौवा गांव की कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने माथे पर क...