कोडरमा, मार्च 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में माहुरी वैश्य मंडल के तत्वावधान में एक दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी कुल देवी मां मथुरासिनी की विधिवत पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के दौरान मां मथुरासिनी की तस्वीर स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। पूजा के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर समाज के कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक गुप्ता, शशि गुप्ता, मुरली गुप्ता, आनंद गुप्ता, पप्पू गुप्ता, राजेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, विनोद गुप्ता, खुशबू लोहनी, ...