मधुबनी, मार्च 15 -- जयनगर। जयनगर के फरदाही निकट पकड़े गये अवैध बालु ट्रैक्टर पर एक लाख 9 हजार 250 रूपये जुर्माना देय हुआ है। मालूम कि खनन पदाधिकारी मधुबनी संतोष कुमार ने जयनगर फरदाही निकट तीन दिन पहले अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़ा। जिसे थाना को सुपुर्द कर दिया गया। खनन पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि जब्त अवैध बालू के खिलाफ एक लाख 9 हजार 250 रूपये जुर्माना किया गया है। जुर्माना अदायगी के बाद ट्रैक्टर को रिलीज कर दिया जाएगा। अधिकारी ने ट्रैक्टर मालिक का नाम नही बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.