कोडरमा, जनवरी 3 -- जयनगर। जयनगर प्रखंड मुख्यालय में लंबे समय के बाद स्थायी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की नियुक्ति हुई है। जानकारी के अनुसार, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से चयनित दिनेश कुमार यादव ने हाल ही में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार के समक्ष अपने पदभार का योगदान दिया। इस अवसर पर प्रखंड प्रधान सहायक नागेश्वर राम और आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार भी मौजूद रहे। पदाधिकारी के योगदान से प्रखंड में समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं के संचालन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों ने इसकी सराहना की है और विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश कुमार यादव की जिम्मेदारी निभाने की शैली से विभिन्न कल्याण योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.