कोडरमा, मार्च 27 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लोहाडंडा जंगल की ओर एक जंगली हाथी झुंड से भटककर जंगल से बाहर रोड पर आ गया। हाथी को इधर-उधर घूमते देख स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए और खेत-खलिहान की ओर जाना बंद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी अचानक जंगल से निकलकर गांव की ओर बढ़ता दिखाई दिया, जिससे किसी बड़े नुकसान की आशंका से लोग सहम गए। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। अंचल अधिकारी सारांश जैन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने मौके पर नजर बनाए रखने और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।सीओ सारांश जैन ने कहा कि ग्रामीण किसी भी हालत में हाथी के पास न जाएं, उसे उकसाने की कोशिश न करें। सुरक्षि...